फोटो गैलरी

चन्द्रकान्ता महाविद्यालय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चंद्रकांता महाविद्यालय पीर बियाबानी बुलंदशहर के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के व्यवस्थापक सुषमा यादव ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि पुरुष समाज अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो जाय तो महिला दिवस मनाने की आवश्यकता ही नहीं होती इस अवसर पर कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छात्राओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर श्रीमती आशा यादव ने महिला शक्ति के विषय में रामायण, उपनिषद, आदि ग्रंथों से विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ आशुतोष उपाध्याय चंद्रकांत शर्मा हरेंद्र यादव हरेंद्र कुमार मनोज कुमार मोहम्मद हारुन खान कुमारी रिद्धि रुखसार खान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हारून खान ने किया अंत में प्राचार्य डॉ विप्लव ने समस्त आई हुई महिलाओं का आभार व्यक्त किया