I 3 L L L U
आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को चंद्रकांता महाविद्यालय पीर बियावानी सिकंदराबाद बुलंदशहर में भारत सरकार एवं चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के आदेश अनुसार chandrayaan-3 का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया
चांद पर भारत ने इतिहास रच दिया है. इसरो का चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया. इसरो के मुताबिक, लैंडर ने तय समय 6.04 बजे चांद पर लैंड करने में सफलता पायी. इस दौरान इसरो ने बेंगलुरु में मिशन के कंट्रोल कॉम्पलेक्स से लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट किया. संभावना जतायी जा रही है कि इसरो के इस मिशन से चांद के रहस्यों से जल्द पर्दा उठेगा. इसके साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मिशन चलाने वाला भारत पहला देश बन गया है.सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई