Lo Bo
दिनांक 05/06/2023, सोमवार को चंद्रकांता महाविद्यालय पीर बियाबानी सिकंदराबाद बुलंदशहर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से "विश्व पर्यावरण दिवस" उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर भटनागर ने की। उन्होंने "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ ' जीवन बचाओ अभियान के तहत सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।अपने उद्बोधन में डॉक्टर भटनागर ने कहा कि दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना तथा उन्हें वृक्ष बनाने और वृक्षों को काटने से बचाने के लिए के लिए सदैव सबको जागरूक रहने की आवश्यकता है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक कुमार जंतु विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ रहे पौधरोपण में सब ने आम ,लीची, अमरुद, जामुन ,डालिया ,तुलसी, अड़हुल आदि फलदार और औषधीय पौधे लगाए गए।प्राचार्य डॉ विप्लव नए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया